{"_id":"6a5524a2017eb9324e048bce","slug":"bulldozers-roar-against-encroachment-50-shops-removed-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-172730-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, 50 दुकानें हटाई गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, 50 दुकानें हटाई गईं
विज्ञापन
पंजाबी मार्केट में अतिक्रमण हटवाने पहुंची एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा। नपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सड़कों से अतिक्रमण को हटाने के लिए सोमवार को नगर पालिका की टीम ने एसडीएम सदर के नेतृत्व में अभियान चलाया। शाम चार बजे बुलडोजर के साथ टीम पंजाबी मार्केट पहुंची तो दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। दुकानदार अपना सामान समेटने लगे। कई जगहों पर लकड़ी के सहारे लगाए गए शेड को भी तोड़कर हटाया गया। इस दौरान करीब 50 दुकानें हटाई गईं।
शहर में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के दोनों छोर पर बेतरतीब वाहनों की पार्किंग रहती है। पटरियों पर अतिक्रमण भी रहता है। यही हाल शहर के संपर्क मार्गों का भी है। हाईवे से पंजाबी मार्केट, पल्टनबाजार, कचहरी रोड पर अवैध कब्जा किया गया। दुकानें सजी है। ठेलेवाले भी इसी में घूमते रहते हैं। इससे जाम की समस्या हमेशा बनी रहती है।
सोमवार को नगर पालिका की टीम ने एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा के दिशा-निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पुलिस की टीम भी उनके साथ रही। अभियान की शुरुआत पंजाबी मार्केट से हुई। यहां मस्जिद के पास मार्ग के दोनों छोर पर सजी दुकानों को हटाया जाने लगा तो दुकानदार मुखर हुए, लेकिन टीम ने उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
लकड़ी के सहारे तनी दुकानों को एक-एक कर हटाया जाने लगा। पंजाबी मार्केट में श्रीराम तिराहे तक यह अभियान चला। करीब 50 से अधिक दुकानें हटाई गईं। सफाई निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि अभियान का क्रम जारी रहेगा। अवैध कब्जेदारों को चेतावनी भी दी गई है।