Pratapgarh : सड़क किनारे खड़े मालवाहक में कार ने मारी जोरदार टक्कर, भाई-बहन की मौत, एक की हालत नाजुक
रानीगंज कस्बे से गुजरी लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी पिकअप से कार टकराई,जिससे कार में बैठे सगे भाई और बहन गाड़ी में बुरी तरह फंसे थे, वहीं कार चला रहा मंगेतर घायल हालत में गाड़ी में फंसा रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रानीगंज कस्बे से गुजरी लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी पिकअप से कार टकराई,जिससे कार में बैठे सगे भाई और बहन गाड़ी में बुरी तरह फंसे थे, वहीं कार चला रहा मंगेतर घायल हालत में गाड़ी में फंसा रहा। हादसे के बाद इकट्ठा हुए लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तीनों को निकालने में जुटी। नाकाम पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिस पर उन लोगों ने कटर की मदद से दो को निकाला। आगे की सीट पर महिला बुरी तरह गाड़ी में फंसी थी, जिसे जेसीबी की मदद से निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए रानीगंज ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां सगे भाई बहन की मौत हो चुकी थी।
जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर निवासी मनीष सोनी अपनी पत्नी दीपा और अपने दोनों बच्चों के साथ कार से अपनी ससुराल गोंडा के मनकापुर गया था। उनके साथ ही दूसरी कार में मनीष का छोटा भाई मोहित अपनी मंगेतर रोली और साले मोनू के साथ गया था। मंगलवार की रात वह लोग दोनो कारों से घर लौट रहे थे। रास्ते में रानीगंज बाजार के ट्रामा सेंटर के पास करीब 12.20 बजे पीछे आ रही ड्राइविंग कर रहे मोहित की कार प्लाईवुड से भरे पिकअप से टकरा गई। जिसमें तीनों कार में बुरी तरह फंस गए, टकराने के बाद पिकअप कार पर आधी पलट गई।
हादसे की आवाज इतनी भयानक थी कि घरों में सो रहे लोग बाहर निकल आए और घायलों को निकालने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। वहीं आगे चल रहे मनीष भी अपने भाई के साथ हुए हादसे पर कार को रोककर दुर्घटनाग्रस्त कार के पास पहुंचा, वह भी लोगों के साथ अपने भाई को निकालने का प्रयास किया, वहीं उसकी पत्नी इस हादसे बदहवास होकर रोने चिल्लाती रही। इधर मौके पर पहुंची पुलिस भी गाड़ी में से तीनों को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए।
इधर सूचना पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पहुंचे और कटर मशीन और हथौड़े से मारकर किसी तरह ड्राइवर मोहित को बाहर निकाला, थोड़ी देर बाद जेसीबी की मदद से रोली और मोनू को भी काफी मशक्कत से निकाला गया। तीनों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने रोली और मोनू को मृत घोषित किया। मनीष सोनी ने बताया कि अपने ससुर राजेंद्र प्रसाद के गुजर जाने के बाद अपनी साली रोली और साले मोनू को अपने साथ ही रखे थे। 26 जनवरी को अपनी साली रोली से ही अपने छोटे भाई मोहित की सगाई करा दी थी।