फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Darkness for 48 hours...people of 150 villages yearn for electricity and water

Pratapgarh News: 48 घंटे से अंधेरा... 150 गांवों के लोग बिजली-पानी को तरसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Darkness for 48 hours...people of 150 villages yearn for electricity and water
रामपुर बावली में टूटे बिजली के तार को जोड़ता लाइनमैन। संवाद
जिले में मंगलवार को आई आंधी ने तबाही मचा दी। 48 घंटे बीतने के बाद भी बिजली विभाग 150 गांवों के 50 हजार लोगों के घरों को रोशन नहीं कर सका। वह दो दिन से अंधेरे में हैं। भीषण गर्मी में रतजगा कर रहे हैं। बिजली-पानी के लिए उन्हें तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, विभाग टूटे बिजली के हाईटेंशन तारों, खंभों व ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने में जुटा है। बिजली विभाग ने लालगंज और संडवा चंद्रिका ब्लॉक के करीब 150 गांवों में शुक्रवार तक बिजली बहाल होने की संभावना जताई है। लोगों ने बताया कि बिजली गुल होने से इन्वर्टर व मोबाइल फोन बंद हो गया है। पीने के पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

संडवा चंद्रिका ब्लॉक के बाबूगंज बाजार, किशुनगंज, बिराहिमपुर, लोकैयापुर, बभनी समेत 130 गांवों और लालगंज के सलेम भदारी, पूरे बंसी, खजूरी, देवपुर, दुबेपुर, वर्मा नगर समेत 20 गांवों में लोग खासा परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गर्मी ने किया बेहाल, 200 मीटर दूर से लाना पड़ रहा पानी
लालगंज के दुबेपुर निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि 48 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए लालगंज जाना पड़ रहा है। पीने के पानी की भी समस्या हो रही है। शीतलमऊ निवासी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गर्मी से हाल बेहाल है। सबमर्सिबल नहीं चलने के कारण दो सौ मीटर से पानी लाना पड़ रहा है।
संडवा चंद्रिका ब्लाॅक के तिवारीपुर निवासी मंगल मिश्र ने बताया कि बिजली के खंभों व हाईटेंशन तारों की मरम्मत नहीं हो सकी है। अर्जुन निवासी राम सिंह ने बताया कि दो दिन से रतजगा करने को मजबूर हैं। गर्मी में बिजली न होने से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं परेशान हैं।
कुंडा के 80 गांवों में 10 घंटे गुल रही बिजली

कुंडा तहसील में बुधवार देर रात आंधी संग बूंदाबांदी हुई। आंधी के कारण परियावां, संग्रामगढ़ क्षेत्र में कई जगहों पर पेड़ गिरे। हाईटेंशन लाइनों क्षतिग्रस्त होने से 80 से अधिक गांवों में रात 10 बजे से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक बत्ती गुल रही। एक्सईएन आरके मिश्र ने बताया कि आंधी के कारण कई जगहों पर हाईटेंशन लाइनें प्रभावित हुईं। इसे दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई।

वर्जन:-
आंधी से कई गांवों में बिजली के खंभे व हाईटेंशन तार क्षतिग्रस्त हुए हैं। बिजलीकर्मी मरम्मत में जुटे हुए हैं। आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। - छैल बिहारी, अधीक्षण अभियंता

रामपुर बावली में टूटे बिजली के तार को जोड़ता लाइनमैन। संवाद

रामपुर बावली में टूटे बिजली के तार को जोड़ता लाइनमैन। संवाद

रामपुर बावली में टूटे बिजली के तार को जोड़ता लाइनमैन। संवाद

रामपुर बावली में टूटे बिजली के तार को जोड़ता लाइनमैन। संवाद

रामपुर बावली में टूटे बिजली के तार को जोड़ता लाइनमैन। संवाद

रामपुर बावली में टूटे बिजली के तार को जोड़ता लाइनमैन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed