{"_id":"69a32732d8415bd7d60aa1ae","slug":"difficult-sanskrit-grammar-questions-left-you-sweating-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-160871-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: संस्कृत व्याकरण के कठिन सवालों से छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: संस्कृत व्याकरण के कठिन सवालों से छूटे पसीने
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल संस्कृत विषय के प्रश्नपत्र में व्याकरण के सवालों को हल करने में परीक्षार्थियों को दिक्कत हुई। धातु रूप, शब्द रूप के साथ कारक और विभक्ति के सवाल परीक्षार्थियों को कठिन लगे।
शनिवार को पहली पाली में सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक हाईस्कूल संस्कृत विषय में पंजीकृत 13910 के सापेक्ष 12817 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कुल 1093 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में ही इंटर कृषि विषय की परीक्षा हुई। पंजीकृत 112 के सापेक्ष छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक हाईस्कूल संगीत वादन में पंजीकृत 30 के सापेक्ष दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर चित्रकला आलेखन व प्राविधिक परीक्षा में पंजीकृत 6875 के सापेक्ष 6142 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कुल 733 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने संस्कृत के प्रश्नपत्र में व्याकरण के सवालों को कठिन बताया। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। कंट्रोल रुम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की गई। परीक्षा की स्थिति का पता लगाने के लिए केंद्रों का भ्रमण जोनल मजिस्ट्रेट और सचल दल ने किया।
0 संस्कृत के पेपर में शब्द रूप और धातु रूप के सवाल कुछ कठिन थे। समास और कारक के प्रश्न भी जटिल थे।
मुस्कान, हाईस्कूल
0 कारक और विभक्ति परिचय का सवाल कठिन लगा, लेकिन सभी सवालों को उत्तर लिखी हूं। वाच्य परिवर्तन के सवाल भी कठिन थे।
करिश्मा, हाईस्कूल
Trending Videos