{"_id":"6a29b3fee1f5f950c30f13d8","slug":"elderly-woman-dies-after-tree-falls-on-her-during-a-storm-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-170007-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आंधी में वृद्धा के ऊपर गिरा पेड़, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आंधी में वृद्धा के ऊपर गिरा पेड़, गई जान
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आंधी की चपेट में फंसी बुजुर्ग महिला पर मंगलवार की देर शाम महुआ का पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से वृद्धा की सांसें थम गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंतू थाना क्षेत्र के आधारपुर सेवकराय का पुरवा की बचौना देवी (67) मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे पति राम आसरे पटेल के साथ खेत में फसल देखने गई थी। अचानक आंधी आने से दोनों घर की ओर भागने लगे। भागते हुए पति घर के अंदर पहुंच गया लेकिन आंधी के साथ बारिश होने की वजह से वृद्ध महिला महुआ के पेड़ के पास पहुंच गई।
अचानक पेड़ क्षतिग्रस्त होकर वृद्धा के ऊपर गया। बारिश और आंधी के कारण वृद्धा की चीख लोगों तक नहीं पहुंच सकी। कुछ देर तक वृद्धा के घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। खोजते हुए खेत की तरफ बढ़े। वह पेड़ के नीचे दबी पड़ी थी। ग्रामीणों ने मशक्कत कर वृद्धा को पेड़ के नीचे से बाहर निकला। हालांकि तब तक वृद्धा की मौत हो चुकी थी।
मृतका के तीन बेटे हैं। एक बेटा सुल्तानपुर जिले के लंभुआ सीएचसी में डॉक्टर है। बुधवार की सुबह पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।