फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Feeder to be expanded with a budget of 1.5 crore power supply to improve.

Pratapgarh News: डेढ़ करोड़ के बजट से फीडर का होगा विस्तार, बेहतर होगी बिजली आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Feeder to be expanded with a budget of 1.5 crore power supply to improve.
बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने की तैयारी में निगम जुट गया है। चार डिवीजनों में डेढ़ करोड़ की लागत से आठ नए फीडर बनाए जाने की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

जिले में रानीगंज, कुंडा, लालगंज और सदर चार डिवीजन हैं। इन डिविजनों से संबद्ध 65 विद्युत उपकेंद्र हैं। शहर में 24 घंटे और गांव में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का रोस्टर है, मगर गर्मी में ओवरलोड के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर जाती है। आए दिन ब्रेकडाउन व फीडर फुंकने की समस्या से आपूर्ति बाधित हो रही है।
चारों डिवीजन में कुल 254 फीडर हैं लेकिन इनमें आठ फीडर ऐसे हैं, जिन पर आए दिन समस्या रहती है। निगम के सर्वे में सदर डिवीजन में एक, लालगंज में तीन व कुंडा में चार फीडर ओवरलोड मिले। फीडर के भार को कम करने के लिए आठ नए फीडर बनाए जाने की अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन

इन फीडरों का होगा विस्तार
कुंडा डिवीजन के उमरी कोटिया फीडर के लिए 28.48 लाख, सकदहा 16.02 लाख, जहानाबाद 17.88 लाख, संग्रामगढ़ फीडर के लिए 21.36 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। सदर डिवीजन के बाबागंज फीडर के लिए 7.13 लाख रुपये, लालगंज डिवीजन के सांगीपुर उपकेंद्र के अठेहा फीडर के लिए 9.45 लाख रुपये की मंजूरी दी है। इसी उपकेंद्र के राजापुर कुंभी 12.45 लाख रुपये, मोहनगंज फीडर के लिए 9.45 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
आठ नए फीडरों का विस्तार होने पर तकरीबन 20 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। फीडरों के विस्तार हो जाने पर आपूर्ति व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। इससे लोगों को समय पर बिजली की आपूर्ति हो सकेगी।
फीडरों के विस्तार के लिए बजट की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। इससे बिजली व्यवस्था और बेहतर होगी।
छैल बिहारी, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed