{"_id":"6a57e1d936992d0f4b0ea4ae","slug":"fencers-did-not-get-a-permanent-hallfencers-did-not-get-a-permanent-hall-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-172853-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तलवारबाजी के खिलाड़ियों को नहीं मिला स्थायी हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तलवारबाजी के खिलाड़ियों को नहीं मिला स्थायी हॉल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीराभवन स्थित स्टेडियम में तलवारबाजी के खिलाड़ियों को अब तक स्थायी प्रशिक्षण हॉल नहीं मिल सका है। इसके कारण खिलाड़ियों का नियमित अभ्यास प्रभावित हो रहा है।
वर्तमान में करीब 30 खिलाड़ी यहां तलवारबाजी का प्रशिक्षण ले रहे हैं, लेकिन उन्हें रोजाना अभ्यास के लिए अलग-अलग स्थानों का सहारा लेना पड़ता है। कभी बैडमिंटन हॉल, कभी बास्केटबॉल कोर्ट तो कभी टेबल टेनिस हॉल में अभ्यास करना पड़ता है। स्थान बदलने की मजबूरी के कारण खिलाड़ियों को प्रशिक्षण में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी तैयारी भी प्रभावित हो रही है। ऐसे में स्टेडियम में खिलाड़ियों ने स्थायी प्रशिक्षण हॉल की मांग की है।
राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारी के लिए तलवारबाजी का अलग और स्थायी प्रशिक्षण हॉल होना आवश्यक है।
पविका वर्मा
अभ्यास के लिए बार-बार स्थान बदलने से एकाग्रता नहीं मिल पाती है। इससे प्रशिक्षण में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
निहालिका सिंह
अपना प्रशिक्षण हॉल न होने से हमें दोपहर में अभ्यास के लिए आना पड़ता है क्योंकि जहां पर अभ्यास कर रहे होते है। उसे खेल के खिलाड़ी आ जाते है। उन्हें भी अभ्यास करना है तो ऐसे में परेशानी होती है।
विज्ञापन
दिव्यांशु यादव
खेल निदेशालय को पत्र भेजा जाएगा, जल्द ही स्टेडियम में उचित जगह देखकर तलवारबाजी के लिए हॉल बनवाया जाएगा।
रंजीत यादव, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी