{"_id":"6a2af30cf219b8c9a2091f2c","slug":"fir-against-mbbs-student-who-secured-admission-using-a-fake-address-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-170133-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: फर्जी पते पर दाखिला लेने वाले एमबीबीएस छात्र के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: फर्जी पते पर दाखिला लेने वाले एमबीबीएस छात्र के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर का फर्जी पता दिखाकर एमबीबीएस में दाखिला लेने वाले छात्र के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है।
जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र स्थित उदुपुर का पता दिखाकर रोमित राज ने डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम सेमेस्टर में दाखिला ले लिया। अभिलेखों का सत्यापन होने पर विद्यार्थी का पता संदिग्ध मिलने पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने डीएम जौनपुर को जानकारी दी।
विद्यार्थी के पते की डीएम ने जांच की। जांच में अभ्यर्थी का पता गलत निकलने पर मेडिकल कॉलेज को जानकारी दी गई। फर्जी पता दर्शाने पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने छात्र को कॉलेज से निष्कासित कर दिया। प्राचार्य सोमनाथ की तहरीर पर पुलिस ने छात्र रोमित राज के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
वर्जन
जांच में छात्र के घर का पता फर्जी निकला है। छात्र को निष्कासित कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
सोमनाथ, प्राचार्य
वर्जन
प्राचार्य की तहरीर पर एमबीबीएस छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशांत राज, सीओ सिटी