{"_id":"6a28470d4892f2361a090ed8","slug":"first-a-dust-storm-then-heavy-rain-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-169956-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पहले धूलभरी आंधी फिर हुई झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पहले धूलभरी आंधी फिर हुई झमाझम बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में मंगलवार देरशाम सात बजे 45 से 50 किमी की रफ्तार से धूलभरी आंधी चली। आंधी के साथ ही झमाझम बारिश हुई। बारिश होने के कारण शहर और ग्रामीण अंचल में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
अचानक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने मंगलवार को जिले में आंधी व बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।
मंगलवार सुबह से भीषण गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। दोपहर में आसमान से सूर्य की किरणें आग बरसा रही थीं। सड़कों पर निकले लोग धूप की तपिश में झुलस गए। दोपहर से शाम तक सड़कों पर सन्नाटा रहा। लोगों की आवाजाही काफी कम रही। लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए।
शाम को भी गर्मी का असर कम नहीं हुआ। शाम छह बजे मोबाइल पर आंधी व बारिश को लेकर अलर्ट व चेतावनी कॉल आई। शाम बजे तक आसमान में घने काले बादल छा गए। अचानक आंधी व बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।
विज्ञापन
आंधी और बारिश को देखते हुए शहर व ग्रामीण अंचल में बिजली आपूर्ति ठप रही। शहर के चारों उपकेंद्रों के साथ ही ग्रामीण अंचल के 61 उपकेंद्रों के सभी फीडर को बंद रखा गया। शहर में करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, ग्रामीण अंचल में दो से तीन घंटे तक बिजली गुल रही।
गर्मी ने किया परेशान
सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री बढ़कर 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान में कमी आने का अंदेशा है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।