{"_id":"69a0849b5410e7de780a2d9a","slug":"four-injured-in-fight-over-dj-shutdown-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-160678-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: डीजे बंद करने के विवाद में मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: डीजे बंद करने के विवाद में मारपीट, चार घायल
विज्ञापन
दिलीपपुर बाजार में बारात के दौरान हो रही मारपीट। सोशल मीडिया
विज्ञापन
दिलीपपुर बाजार में बुधवार की रात डीजे बंद करने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में बराती पक्ष के चार लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घटना का वीडियो भी वायरल है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
देहात कोतवाली के मोहनगंज बाजार निवासी अमित गुप्ता की बुधवार को बरात दिलीपपुर बाजार निवासी सुरेश गुप्ता के घर गई थी। द्वारपूजा के दौरान डीजे पर वर व कन्या पक्ष के लोग डांस कर रहे थे। रात करीब 10.30 बजे डीजे संचालक रामजी मोदनवाल (50) ने बोर्ड परीक्षा व पुलिस अधीक्षक के आदेश का हवाला देते हुए गाना बंद कर दिया। जिसे लेकर कन्या पक्ष के लोग विवाद करने लगे।
बात बढ़ने पर डीजे संचालक के पक्ष में दूल्हे के परिवार वाले भी आ खड़े हुए। कहासुनी के बीच मारपीट होने लगी। हमलावरों ने डीजे संचालक रामजी मोदनवाल को दौड़ाकर पीटा। उसे बचाने पहुंचे मोहनगंज बाजार निवासी लल्लू गुप्ता (40), शुभम गुप्ता (35), कौशल कुमार (33) को भी पीटा गया।
घायलों को रात में ही इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मारपीट में घायल लल्लू गुप्ता की हालत गंभीर है। बृहस्पतिवार को मान मनौव्वल के बाद दुल्हन की विदाई हो सकी। पट्टी सीओ मनोज रघुवंशी ने बताया कि मारपीट हुई है। अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
Trending Videos