फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Four-lane bridge construction progresses rapidly, traffic is moving through a temporary route.

Pratapgarh News: फोरलेन पुल निर्माण में तेजी, अस्थायी मार्ग से हो रहा आवागमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Four-lane bridge construction progresses rapidly, traffic is moving through a temporary route.
बेल्हा देवी धाम सई नदी पर बनाया गया अस्थाई रास्ता। संवाद - फोटो : ​विकास भवन।
अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर फोरलेन पुल बनाने की कवायद तेज हो गई है। 10 किमी फोरलेन मार्ग के साथ सई नदी पर पुल निर्माण के लिए एनएचएआई को करीब 1.25 अरब का बजट मिला है। एनएचएआई ने सई नदी पर पुल निर्माण में तेजी के लिए अस्थायी मार्ग का निर्माण किया है ताकि राहगीर उससे आवागमन कर सकें।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को शहर के सोनवां-चिलबिला से भुपियामऊ तक 10 किमी फोरलेन मार्ग का निर्माण दिसंबर 2026 तक पूरा करना है। नाला निर्माण का कार्य करीब-करीब पूरा हो गया है।
विज्ञापन

अब सई नदी पुल को फोरलेन करने की कवायद शुरू कर दी गई है। दो लेन वाले सई नदी पुल को फोरलेन करने के लिए पुल के बगल चार पिलर तैयार कर लिए गए हैं।
पुराने पुल के किनारों को डैमेज कर नए फोरलेन पुल से जोड़ा जाएगा। हाईवे होने के कारण राहगीरों का आवागमन मार्ग पर बना रहता है। वाहनों का दबाव भी अधिक है। इस दबाव को कम करने के लिए पुल के नीचे अस्थायी मार्ग का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर बाजार से आगे बढ़ने पर हाईवे के किनारे से सई पुल के नीचे होते हुए सुगतानंद बुद्ध विहार के रास्ते अस्थायी मार्ग को हाईवे से जोड़ दिया गया है।
इनसेट-
संकेतक बोर्ड न होने से कार्य हो रहा प्रभावित
बेल्हा देवी धाम पहुंचने का मार्ग सई पुल के पास से है। शुक्रवार और शनिवार को लगने वाले मेले के कारण हाईवे पर जाम की समस्या से फोरलेन पुल निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। यहां संकेतक बोर्ड न लगाए जाने से राहगीर वैकल्पिक मार्ग से बेखबर हैं। इस वजह से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। साथ ही लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। जाम खुलवाने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी सई पुल पर लगाई जाती है।

वर्जन--
संकेतक बोर्ड लगाने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिया गया है। जल्द ही अस्थायी मार्ग की जानकारी के लिए संकेतक बोर्ड लगा दिया जाएगा। - विकास सिंह, एक्सईएन, एनएचएआई

बेल्हा देवी धाम सई नदी पर बनाया गया अस्थाई रास्ता। संवाद

बेल्हा देवी धाम सई नदी पर बनाया गया अस्थाई रास्ता। संवाद- फोटो : विकास भवन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed