{"_id":"69b1ae11c960ac114e0816fb","slug":"hotels-and-restaurants-face-crisis-commercial-cylinder-supply-stopped-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-161686-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: होटल-रेस्टोरेंट पर संकट, व्यावसायिक सिलिंडर की सप्लाई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: होटल-रेस्टोरेंट पर संकट, व्यावसायिक सिलिंडर की सप्लाई बंद
विज्ञापन
गैस एजेंसी पर गैस बुकिंग के लिए काउंटर पर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
जिले में व्यावसायिक सिलिंडर की सप्लाई बंद हो गई है। जिस कारण सैंकड़ों होटल, रेस्टोरेंट व ढाबा संचालकों पर संकट आ गया है। ईरान-इस्राइल और अमेरिका युद्ध से पैदा हुए संकट से व्यापार प्रभावित हो रहा है। संकट से निपटने के लिए होटल, रेस्टोरेंट व ढाबा संचालक कोयला भट्टी तैयार कराकर व्यंजन पकाने की जुगत लगा रहे हैं। जबकि सड़कों के किनारे लगी फास्ट फूड दुकानें बंद होने की कगार पर पहुंच गई हैं।
वहीं, घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग को लेकर बृहस्पतिवार को भी गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ जुटी रही। सुबह आठ बजे से ही उपभोक्ता कतार में लगकर गैस एजेंसी के खुलने का इंतजार करते नजर आए। सुबह 10 बजे जैसे ही गैस एजेंसी खुली लोग बुकिंग को लेकर जद्दोजहद करते दिखे।
जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी ने बताया कि जिले में व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति को रोक लगा दी गई है। इस संबंध में गैस एजेंसी संचालकों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर की निर्बाध आपूर्ति की जा रही है। कालाबाजारी पर पूर्णत: प्रतिबंध है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट:-
सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने से व्यापार पर काफी प्रभाव पड़ा है। हर दिन करीब 15 सिलिंडर की आवश्यकता होती है लेकिन चार दिन से सिलिंडर नहीं मिला। जिससे कोयला भट्टी पर भोजन तैयार कराया जा रहा है। - अभि सिंह, रेस्टोरेंट संचालक।
.......
बीते तीन दिन से व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। हर दिन लगभग 10 सिलिंडर का प्रयोग होता है। आपूर्ति बंद होने के कारण डीजल व कोयला भट्टी से काम चलाया जा रहा है। सिलिंडर की कमी से दिक्कत बढ़ गई है। व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। - रवि कुमार खंडेलवाल, होटल संचालक।
..........
हर तीन सिलिंडर का प्रयोग रेस्टोरेंट में होता है। रविवार को 20 सिलिंडर की आपूर्ति हुई थी लेकिन आने वाले दिनों में दिक्कत बढ़ेगी। विकल्प के तौर पर कोयला भट्टी तैयार कराई जा रही है। - राजेंद्र अग्रवाल, रेस्टोरेंट संचालक।
......
सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने से काफी समस्या हो रही है। स्टीम वायलर व कोयले की भट्टी से काम चल रहा है। व्यंजन तैयार करने में दिक्कत हो रही है। हर दिन 15 सिलिंडर की आवश्यकता है। -आशीष मौर्य, होटल संचालक।
..........
लकड़ी की भट्टी तैयार कराई है। कोयले का ऑर्डर दिया है। सभी सिलिंडर खाली हो चुके हैं। अब भट्टी पर ही भोजन व व्यंजन तैयार होगा। ऐसे ही हालात रहे तो व्यापार प्रभावित होगा। - सुनील मौर्य, रेस्टोरेंट संचालक।
........
जिले में होटल-रेस्टोरेंट के आंकड़े
ढाबा -250
होटल -50
मिठाई दुकान -145
रेस्टोरेंट -55
(आंकड़े खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अनुसार)
............
उपभोक्ताओं के आंकड़े
जिले में कुल गैस एजेंसी-74
कुल गैस कनेक्शन-7.10 लाख
आईओसी कनेक्शन-5.67 लाख
एचपी कनेशक्शन-70 हजार
बीपीसी कनेक्शन-72 हजार
व्यावसायिक कनेक्शन-1250
(जिला पूर्ति विभाग के अनुसार गैस कनेक्शन के आंकड़े)
Trending Videos