{"_id":"6a5bb8c6fad96c12620c6170","slug":"husband-arrested-for-killing-wife-by-poisoning-her-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-173162-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पत्नी को जहरीला पदार्थ देकर मारने का आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पत्नी को जहरीला पदार्थ देकर मारने का आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न होने पर नाराज पति ने 26 जून को विवाहिता को जहरीला पदार्थ देकर मार डाला था। आरोपी पति को पुलिस ने शनिवार को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया है।
प्रयागराज के सराय ममरेज थाना क्षेत्र स्थित कुनौरा निवासी अच्युता प्रसाद पांडेय के बेटी रोशनी की शादी फतनपुर के शिवगढ़ा निवासी विमल शुक्ला उर्फ सचिन के साथ दिसंबर 2024 में हुई थी।
विवाहिता के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से पति, सास व ससुर दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। 25 जून 2026 को पति ने परिजनों के साथ मिलकर बेटी को धोखे से जहर पिला दिया।
विज्ञापन
26 जून को उपचार के दौरान बेटी की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी पति विमल शुक्ला, सास सुषमा व ससुर अनिल शुक्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
सीओ रानीगंज प्रशांत राज ने बताया कि आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी सास और ससुर की तलाश की जा रही है।