फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   IGNOU students will study Vastu Shastra and Astrology.

Pratapgarh News: वास्तु शास्त्र और ज्योतिष की पढ़ाई करेंगे इग्नू के छात्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
IGNOU students will study Vastu Shastra and Astrology.
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के छात्र वास्तु शास्त्र के साथ ज्योतिष की भी पढ़ाई कर सकेंगे। जुलाई सत्र के लिए ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

एमडीपीजी कॉलेज में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र के जनसूचना अधिकारी डॉ. सीएन पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय ने भारतीय विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पाठ्यक्रम तैयार किया है।
विज्ञापन

परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रम में ज्योतिष, वैदिक अध्ययन, हिंदू अध्ययन और संस्कृत विषयों को शामिल किया गया। स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी परास्नातक कक्षा में दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्षिक शुल्क सात हजार रुपये ऑनलाइन जमा करना होगा। वैदिक अध्ययन और संस्कृत की सालाना शुल्क 7,500 रुपये है। परास्नातक ज्योतिष की पढ़ाई हिंदी और संस्कृत दोनों भाषाओं में होगी।

वास्तु शास्त्र परास्नातक डिप्लोमा पाठ्यक्रम की पढ़ाई का मौका भी विद्यार्थियों को मिलेगा। एक वर्षीय शुल्क 6,500 रुपये जमा करना होगा। इंटर उत्तीर्ण अभ्यर्थी वैदिक गणित और भारतीय काल गणना के प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन कर अभ्यर्थी दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed