सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Innocent's body found on rooftop under suspicious circumstances, murder charge

Pratapgarh News: संदिग्ध हालात में छत पर मिला मासूम का शव, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Innocent's body found on rooftop under suspicious circumstances, murder charge
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के शोभीपुर में बृहस्पतिवार दोपहर पांच वर्ष की मासूम बालिका का घर के छत पर शव मिला। उसकी मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। घटनास्थल का एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos

शोभीपुर निवासी नियाजुद्दीन की पहली पत्नी आसमा बानो से पांच वर्ष की बेटी आयशा है। पति के दूसरी शादी करने व तलाक देने पर आसमा अपनी बेटी के साथ मायके दहिलामऊ आकर रहने लगी। उसकी दूसरी पत्नी साबिया से तीन बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार 15 दिन पहले नियाजुद्दीन अपनी पहली पत्नी की बेटी आयशा को अपने घर ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वह दूसरे बच्चों के साथ घर से करीब सौ मीटर दूर मदरसा में पढ़ने गई थी। करीब तीन बजे वह नजर नहीं आई। जिसके बाद परिजन खोजबीन करने लगे। मकान की छत पर उसका शव देख लोग रोने लगे। खबर मिलने पर आसमा पहुंची और बेटी की हत्या का आरोप लगाने लगी। खबर मिलने के बाद कमाने निकला नियाजुद्दीन भी घर लौटा। एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असली वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed