फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married woman dies after coming into contact with live current from a high-speed fan.

Pratapgarh News: फर्राटा पंखा में उतरा करंट, विवाहिता की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies after coming into contact with live current from a high-speed fan.
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के हाता का पुरवा में शनिवार की रात करीब दस बजे करंट लगने से विवाहिता की मौत हो गई। मौत की जानकारी पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। हाता का पुरवा निवासी देवेंद्र सिंह की पत्नी आशा सिंह (36) रात में अपने कमरे में सोने जा रही थी। इसी दौरान वह फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें सीएचसी संग्रामगढ़ ले गए। चिकित्सकों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed