सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Names of 139 eligible voters, including the state vice-president of the AD S, missing from the list

Pratapgarh News: अद एस के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 139 पात्र मतदाताओं के नाम सूची से गायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Names of 139 eligible voters, including the state vice-president of the AD S, missing from the list
विज्ञापन
संडवा खास ग्राम सभा में मतदाता सूची के सत्यापन के दौरान अपना दल एस (अद एस) प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र पटेल समेत 139 मतदाताओं का नाम सूची से गायब कर दिया गया। मामले की डीएम से शिकायत की गई है। अद एस के पदाधिकारियों ने बीएलओं पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है।
Trending Videos

लक्ष्मणपुर ब्लॉक के शीतलपट्टी निवासी अजय कुमार ने बृहस्पतिवार को डीएम को पत्र देकर मतदाता सूची से क्षेत्र के 139 पात्र मतदाताओं का नाम विलोपित होने की शिकायत की है। डीएम को दिए गए पत्र में उन्होंने बताया कि संडवा खास में मतदाता सूची के सत्यापन के दौरान बीएलओ ने आधार कार्ड के अंतिम चार अंक प्राप्त करने के बावजूद 139 पात्र मतदाताओं का नाम विलोपित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बीएलओ ने गांव की इंद्रावती, अजीता, प्रदेश उपाध्यक्ष अपना दल एस जितेंद्र पटेल, जगत बहादुर, सुनीता, धर्मेंद्र पटेल, सुनील कुमार समेत अन्य मतदाताओं का नाम सूची से हटा दिया। उन्होंने डीएम से सत्यापन के दौरान सूची से हटाए गए नामों को मतदाता सूची में जोड़ने की गुहार लगाई। साथ ही जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed