फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Orders on paper, people are troubled on the streets

Pratapgarh News: आदेश कागजों में, लोग सड़क पर परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Orders on paper, people are troubled on the streets
राजीव उपाध्याय
शासन ने ग्रामीण मार्ग पर निगम की बसें चलाने के आदेश दिए हैं पर अफसर आदेश को अनदेखा कर रहे हैं। इस वजह से आठ ग्रामीण मार्गों पर एक भी बस नहीं चल रही हैं। नतीजा 60 किमी दूर कुंडा और 20 किमी दूर मदाफरपुर के लोगों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

निजी वाहनों से सफर तय करना पड़ता है। परिवहन निगम को छह मार्गों पर जनता बस और छह पर मुख्यमंत्री बस चलाने का आदेश था। अभी सिर्फ तीन जनता और एक मुख्यमंत्री बस सेवा शुरू हुई। शासन का आदेश कागजों में ही रह गया है।
विज्ञापन

आदेश का पालन न होने से कुंडा, मदाफरपुर, हैंसी, रानीगंज, दमदम, कसेरुआ, भगवतगंज, हीरागंज, बाघराय के लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। जबकि डिपो के पास अनुबंधित को मिलाकर 83 निगम की बसें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदाफरपुर से जिला मुख्यालय 25 किमी है। रोडवेज बस नहीं है। निजी बस से 40 रुपये देने पड़ते है। निजी बस कहीं भी रोक दी जाती है। इससे आने-जाने में ज्यादा वक्त लगता है। - राजीव उपाध्याय, मदाफरपुर

बाघराय से सिर्फ दो सरकारी बस चलती है। छूट जाए तो 100 रुपये में टेंपो-बस बदलकर जाना पड़ता है। - अनिल पांडेय, पूरे ठकुराईन, बाघराय
वर्जन---
कुंडा, मदाफरपुर, मानधाता और दुर्गागंज से निगम की बसों का संचालन किया गया था। डीजल का खर्च नहीं आ रहा था। इसलिए बंद कर दिया गया। रक्षाबंधन से ग्रामीण मार्गों पर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। - सत्य प्रकाश यादव, एआरएम।

राजीव उपाध्याय

राजीव उपाध्याय

राजीव उपाध्याय

राजीव उपाध्याय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed