फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pillars erected on four acres of encroachment-free forest land, preparations underway for plantation

Pratapgarh News: जंगल की अतिक्रमण मुक्त चार एकड़ भूमि पर तन गए पिलर, पौधारोपण की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Pillars erected on four acres of encroachment-free forest land, preparations underway for plantation
चिलबिला वन विभाग में अतिक्रमण रोकने के लिए सीमा पर लगाया गया पिलर। विभाग
चिलबिला जंगल की अतिक्रमण मुक्त चार एकड़ भूमि पर पिलर तन गए हैं। जमीन को वन विभाग की टीम अब जल्द ही सुरक्षित करेगी। इसके बाद यहां पौधरोपण कर हरियाली बिखरने की तैयारी है। अफसरों इसकी रूपरेखा भी तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

चिलबिला जंगल का दायरा 25 एकड़ में है। जंगल के पूर्वी और उत्तरी सीमा पर लोगों के खेत हैं। पेड़ काटकर लोगों ने धीरे-धीरे इसे अपने खेत में शामिल कर लिया था। इसके बाद इस पर प्लॉटिंग की कवायद शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने इसे एक माह पर पूर्व संज्ञान लिया था। राजस्व विभाग की टीम के साथ जंगल की पैमाइश कराई गई तो 25 एकड़ में फैले चिलबिला जंगल की चार एकड़ जमीन पर कब्जा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ स्थानों पर लोगों प्लॉटिंग कर रखी थी। राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश कर रिजर्व जंगल की जमीन के दायरे को चिह्नित किया था। अब वन विभाग के अधिकारियों ने इस पर पिलर लगाकर जंगल की सीमा निर्धारित कर दी है। इसके बाद तार से इसे सुरक्षित किया जाएगा। इसके बाद इन पर बरगद, पीपल, पाकड़, चिलबिल सहित करीब 500 पौधे रोपे जाएंगे। डीएफओ आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed