सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police recruitment exam... General knowledge questions threw candidates for a loop.

Pratapgarh News: पुलिस भर्ती परीक्षा... सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने किया असामान्य

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 11 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam... General knowledge questions threw candidates for a loop.
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन बुधवार को सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को खूब छकाया। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में 2593 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

जिले के 17 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। जिला परीक्षा संचालन प्रभारी प्रो. उपेंद्र सिंह ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से हुई। पंजीकृत 5808 के सापेक्ष 4511 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कुल 1297 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक हुई। पंजीकृत 5808 के सापेक्ष 4512 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। कुल 1296 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। बताया कि तीन दिवसीय परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन में बने कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की गई।
विज्ञापन

सीआरओ अजय तिवारी के साथ एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय और एएसपी पूर्वी आलोक कुमार भी परीक्षा केंद्रों की जांच करने पहुंचे। वहीं, परीक्षा से पहले गणित और रिजनिंग के सवालों को लेकर परेशान रहे अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने के बाद सामान्य ज्ञान के कठिन प्रश्नों को लेकर चर्चा की।
दो पालियों के अभ्यर्थियों ने सामान्य के प्रश्नों को कठिन बताया। प्रयागराज की नैंसी तिवारी ने बताया कि सामान्य ज्ञान वाले भाग में समसामयिकी और संविधान से जुड़े प्रश्न कठिन थे। भदोही के रोहित दुबे ने बताया कि सामान्य ज्ञान का प्रश्न बहुत कठिन था। परीक्षा से पहले गणित और रिजनिंग को लेकर मन में डर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed