सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh Accident Two bike riders killed in car collision, one in critical condition

Pratapgarh Accident : कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक की हालत नाजुक

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Mar 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर ढकवा नगर पंचायत के सोनपुरा के करीब बुधवार की देर रात बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, चालक क्षतिग्रस्त कार को छोड़कर फरार हो गया है।

Pratapgarh Accident Two bike riders killed in car collision, one in critical condition
शिवा और श्याम अग्रहरि। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर ढकवा नगर पंचायत के सोनपुरा के करीब बुधवार की देर रात बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, चालक क्षतिग्रस्त कार को छोड़कर फरार हो गया है।

Trending Videos

सुल्तानपुर के कोइरीपुर निवासी श्याम (20) पड़ोसी साहिल (18) और शिवा (17) के साथ बाइक से बुधवार की रात ढकवा बाजार सामान लेने आया था। रात करीब 11 बजे तीनों बाइक से घर के लिए निकले। सोनपुरा ढकवा मोड़ के करीब फोरलेन पार करते समय सुल्तानपुर की ओर से आ रही बेकाबू कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को सुल्तानपुर के चांदा सीएचसी ले गई। जांच के बाद चिकित्सक ने श्याम व शिवा को मृत घोषित कर दिया। घायल साहिल को परिजन उपचार के लिए जौनपुर ले गए। इधर, पुलिस ने शवों को सुल्तानपुर जिला अस्पताल भेजा। पट्टी सीओ मनोज रघुवंशी ने बताया कि हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हुई है। घायल युवक की हालत में सुधार है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

दो घंटे की मशक्कत के बाद आवागमन हुआ बहाल

फोरलेन बाईपास पर दुर्घटना की खबर पर आसपुर देवसरा पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजने के बाद हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त बाइक व कार को हटवाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आवागमन बहाल हुआ। बृहस्पतिवार को घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी ने रेस्टोरेंट संचालक को वाहनों की पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed