{"_id":"6a6666449792c2ed730b9b05","slug":"roads-in-poor-condition-pebbles-and-stones-to-prick-the-feet-of-shiva-devotees-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-173823-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सड़क बदहाल, शिवभक्तों के पैरों में चुभेंगे कंकड़-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सड़क बदहाल, शिवभक्तों के पैरों में चुभेंगे कंकड़-पत्थर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन माह शुरू होने में अब सिर्फ दो दिन ही शेष बचे हैं लेकिन बाबा बालुकेश्वर नाथ धाम देवघाट में मेले की तैयारी अधूरी है। जगह- जगह कूड़े का अंबार लगा है। सड़क भी बदहाल है। इससे भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
बाबा बालुकेश्वर धाम में सावन के महीने में हजारों भक्त जलाभिषेक के लिए जाते हैं। धाम के पुजारियों के अनुसार यहां शिवलिंग की स्थापना भरत जी ने की थी। जब वह भगवान श्रीराम से मिलने के लिए चित्रकूट जा रहे थे, तो वह यहां घाट पर रात्रि विश्राम किए थे। भोर में यहां शिवलिंग की स्थापना कर पूजन किए थे। जनपद के साथ ही गैर जनपद से हजारों भक्त यहां दर्शन-पूजन के लिए उमड़ते हैं। सावन में यहां हजारों भक्तों की भीड़ जलाभिषेक के लिए आती है।
कांवड़ियों की भी कतार लगती है लेकिन यहां सावन की तैयारी अधूरी है। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर मोहनगंज बाजार से देवघाट तक जाने वाली सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। सड़क बदहाल हो चुकी है। इससे शिवभक्तों को इससे होकर गुजरना मुश्किलों को भरा होगा।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा दिक्कत कांवड़ियों को होगी, सड़क पर बिखरी गिट्टियां उनके पैरों में चुभेंगी। इधर, मार्ग पर जगह-जगह कूड़े का ढेर भी लगा है। दुर्गंध से यहां होकर गुजरना मुश्किल है। मार्ग पर प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में शिवभक्तों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
सावन माह से पहले कांवड़ यात्रा मार्ग के मरम्मतीकरण का कार्य किया जा रहा है। परिसर की अव्यवस्थाओं को भी दूर किया जाएगा। इससे भक्तों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
अनुष्का शर्मा, एसडीएम सदर