{"_id":"6a5bb7aa47295c81f907de57","slug":"roster-washed-away-in-the-rainpower-out-system-in-shambles-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-173139-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बारिश में बहा रोस्टर...बत्ती गुल, व्यवस्था धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बारिश में बहा रोस्टर...बत्ती गुल, व्यवस्था धड़ाम
विज्ञापन
भंगवा चुंगी के समीप सियाराम कॉलोनी में बिजली न होने पर घर के बाहर बैठे गर्मी से बेहाल लोग। संवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झमाझम बारिश से बिजली व्यवस्था फिर से चरमरा गई। रोस्टर के दावे भी बारिश में बह गए। शुक्रवार को बारिश के चलते जगह-जगह ब्रेकडाउन व तकनीकी खामी से बिजली बाधित रही। रात में शहर की गलियों व गांवों में अंधेरा छाया रहा। अजगरा में 16 घंटे बत्ती गुल रही। रातभर लोग रतजगा करते रहे।
शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे बारिश से लालगंज डिवीजन के रानीगंज अजगरा बिजली उपकेंद्र की बिजली बाधित हो गई। जगह-जगह 33 केवी की मेनलाइन व 11 हजार केवी लाइन ब्रेकडाउन हो गई। बढ़नी, पड़वासी, अमरौना, महराजगंज, सराय आनादेव, अजगरा, मानापुर समेत करीब तीन दर्जन गांवों में आपूर्ति बाधित रही।
ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर फोन घनघनाया तो एक से दो घंटे के भीतर सप्लाई शुरू होने का आश्वासन मिला लेकिन रातभर बिजली नहीं आई। मोबाइल पर बिजली विभाग की टीम आश्वासन की घुट्टी पिलाती रही। बिजली के इंतजार में सुबह हो गई। गर्मी से बेहाल लोग घरों से निकलकर बाहर बैठे रहे। शनिवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे सप्लाई शुरू हुई।
विज्ञापन
वहीं, रानीगंज डिवीजन के खाखापुर, तौकलपुर, पांडेयतारा, गौरा उपकेंद्रों पर भी लोकल फॉल्ट की समस्या रही। लोकल फॉल्ट व ब्रेकडाउन की वजह से शुक्रवार रात में शहर में दो से तीन घंटे बिजली कटौती की गई। शहर के सियाराम कालोनी, जोगापुर, रूपापुर, देवकली, पूरे पितई में अंधेरा छाया रहा। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि बारिश के कारण आपूर्ति बाधित हुई। मरम्मत कराकर बिजली व्यवस्था बहाल की गई।
-- --
छह घंटे गुल रही बिजली
बाबागंज विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई शनिवार सुबह आठ से दोपहर दो बजे बजे तक बाधित रही। दरअसल, हाईवे के विस्तारीकरण के कार्य के चलते पेड़ों की कटाई की जा रही है। इससे आपूर्ति बाधित रही।