{"_id":"6a2847619c450166f90af01e","slug":"the-dilapidated-roads-will-see-better-days-there-will-be-ease-in-transportation-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-169900-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जर्जर सड़कों के बहुरेंगे दिन, आवागमन में होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जर्जर सड़कों के बहुरेंगे दिन, आवागमन में होगी सहूलियत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले की जर्जर सड़कों का जल्द ही सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। शासन ने जर्जर सड़कों के मरम्मतीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 5.75 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। करीब 10 साल बदहाल शुकुलपुर मार्ग का सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। इससे शिक्षकनगर, शुकुलपुर, पूरे ईश्वरनाथ, करौंदीघाट, गड़ई चकदेइया, पूरेमाधव सिंह समेत करीब 17 गांवों के 15 हजार लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
शासन ने सड़कों के निर्माण का जिम्मा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को दिया है। दोनों विभाग के अफसरों ने जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव मिलने के बाद शासन को कार्ययोजना भेजी थी। जिस पर शासन ने स्वीकृति प्रदान करते हुए निर्माण कार्य के लिए प्रथम किस्त जारी कर दी है। विभागीय अफसरों के अनुसार करीब 105 सड़कों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण में 26 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
पीडब्ल्यूडी और आरईएस ने सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। जून के अंत तक सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा। दिसंबर के पहले सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
शुरू हुआ नाला निर्माण
शहर के मीराभवन से शुकुलपुर, पूरे ईश्वरनाथ, गडई चकदेइया को जोड़ने वाले मार्ग के किनारे नाले का निर्माण शुरू कर दिया गया है। दो माह के भीतर नाले का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा। इस मार्ग से हर दिन औसतन 10 हजार से अधिक लोगों का आवागमन होता है।
यहां बनेंगी सड़कें
विभागीय अफसरों के अनुसार सदर, मंगरौरा, लक्ष्मणपुर, कटरामेंदनीगंज, कुंडा, संडवा चंद्रिका, कोहड़ौर, सिटी प्रतापगढ़, कटरा गुलाब सिंह समेत अन्य क्षेत्रों में 105 जर्जर सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा।
जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही सड़कों का सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। शासन ने बजट स्वीकृत किया है।
एसके गौतम, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग