फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The PRL Passenger arrived with a delay of five hours.

Pratapgarh News: ट्रेनों की लेटलतीफी, पीआरएल पैसेंजर पांच घंटे विलंब से आई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
The PRL Passenger arrived with a delay of five hours.
मंगलवार को मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन पर ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हुए। पीआरएल पैसेंजर भी पांच घंटे देरी से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस और अर्चना एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रहीं। दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से आई। नीलांचल एक्सप्रेस आधे घंटे और वापसी में वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 45 मिनट देरी से पहुंची। ईशीपुर के यात्री दिवाकर कुमार ने कहा कि ट्रेनें हर दिन विलंब से चल रही हैं। रेलवे समय पर सूचना नहीं दे रहा, जिससे नौकरी-पेशा और बीमार लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। पूरे ईश्वरनाथ निवासी अनुराधा ने बताया कि कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को यात्रियों ने चेन खींचकर रोक दिया। ट्रेन आठ मिनट तक खड़ी रही, जिससे अन्य यात्रियों को परेशानी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed