{"_id":"6a5674c431daca09ee014658","slug":"there-isnt-a-single-bus-from-raniganj-to-prayagraj-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-172774-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: रानीगंज से प्रयागराज के लिए नहीं है एक भी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: रानीगंज से प्रयागराज के लिए नहीं है एक भी बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज तहसील से प्रयागराज के लिए निगम की एक भी बस का संचालन नहीं होता है। दो साल पहले निगम की एक बस का संचालन किया गया था लेकिन बस का संचालन सप्ताह भर में बंद कर दिया गया। जिस कारण रानीगंज, दुर्गागंज, जयरामपुर, सिंगाही, कसेरुआ समेत 25 से अधिक गांव के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
दो साल पहले रोडवेज सुबह आठ बजे रानीगंज से दुर्गागंज बाजार होते हुए प्रयागराज तक जाती थी। उस समय लोगों को सुबह प्रयागराज जाना आसान था लेकिन अब दुर्गागंज होकर एक भी रोडवेज बस प्रयागराज नहीं जाती।
स्थानीय लोगों ने कहा कि पूर्व विधायक धीरज ओझा ने बस अड्डा बनाने का प्रस्ताव तैयार कराया था लेकिन दुर्गागंज बाजार के आसपास जमीन नहीं मिलने से बस स्टैंड का निर्माण नहीं हो सका। मजबूरी में लोगों को देल्हूपुर जाना पड़ता है। दुर्गागंज से देल्हूपुर की दूरी नौ किमी है। टेंपो चालक प्रतियात्री 30 रुपये किराया लेते हैं।
विज्ञापन
सुबह केवल एक प्राइवेट बस दुर्गागंज बाजार से होते हुए प्रयागराज को जाती है, निगम की बसें न होने के कारण 130 रुपये किराया चुकाना पड़ता है। जबकि निगम की बस जब चलती थी तो 88 रुपये ही किराया लगता था।
विशाल गुप्ता, जयरामपुर
दो साल पहले रोडवेज का संचालन बंद कर दिया गया। मजबूरन पहले भुपियामऊ या फिर देल्हूपुर जाना पड़ता है। वहां से निगम की बस से प्रयागराज जाना होता है। देर रात लौटने पर घर पहुंचने में दिक्कत होती है।
राहुल केसरवानी, दुर्गागंज।
रानीगंज से दुर्गागंज के रास्ते प्रयागराज बस संचालित करने के लिए आरएम को पत्राचार किए गया है। उम्मीद है कि रक्षा बंधन के पहले बस सेवा बहाल कर दी जाएगी।
सत्य प्रकाश यादव, एआरएम