सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three accused arrested for religious conversion

Pratapgarh News: धर्म परिवर्तन कराने के तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for religious conversion
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के सागर जनपद के पथरिया निवासी संतोष शुक्ला का 12 वर्ष पहले धर्म परिवर्तन कराने के मामले में 25-25 हजार के इनामी तीन आरोपियों को पुलिस व सर्विलांस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को लिखापढ़ी के बाद तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

मध्य प्रदेश निवासी संतोष शुक्ला को करीब 12 वर्ष पूर्व कुटिलिया निवासी बदरुलजमा समेत उनके परिवार के लोग अपने घर ले आए। आरोप है कि उसे बंधक बनाकर घर का काम कराते रहे। कुछ दिनों बाद उसका नाम बदलकर शेर खान रख दिया। उसका आधार कार्ड भी शेर खान नाम से ही बनवाया और राशन कार्ड में नाम भी चढ़वा दिया। गत दिनों वह मौका पाकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के बाद पुलिस ने संतोष शुक्ला की तहरीर पर चार नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने बदरुलजमा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। एसपी दीपक भूकर ने फरार तीन आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। बृहस्पतिवार को जेठवारा पुलिस व सर्विलांस टीम ने तांत्रिक चौराहे के समीप से इनामी आरोपी निजामुद्दीन, सफीउज्जमा उर्फ कल्लू,और नईम उद्दीन को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेजा। सीओ सदर करिश्मा गुप्ता ने बताया कि तीनों आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे गए हैं। इस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed