सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three thousand youths will get jobs in the employment fair

Pratapgarh News: रोजगार मेले में तीन हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three thousand youths will get jobs in the employment fair
विज्ञापन
सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित होने वाले दो दिवसीय रोजगार मेले में बंपर भर्तियां की जाएंगी। विभाग ने तकरीबन तीन हजार युवाओं को सेवायोजित करने का लक्ष्य तैयार किया है। शनिवार को जिला सेवायोजन अधिकारी अनुभव त्रिपाठी ने कटरा रोड स्थित कार्यालय में हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहनों को रवाना किया।
Trending Videos

आईटीआई कॉलेज परिसर में नौ मार्च से लगने वाले दो दिवसीय रोजगार मेले में प्रतापगढ़ के साथ ही प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, अमेठी, सुल्तानपुर समेत दूसरे जनपदों के युवा प्रतिभाग कर सकेंगे। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने से पहले युवाओं को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य किया गया है। पंजीकरण पत्र व शैक्षिक अभिलेख और फोटो के साथ युवा रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवा योजना विभाग ने 30 महाविद्यालयों और आईटीआई कॉलेजों के छात्रों से संपर्क कर रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए आह्वान किया है। विभाग के कर्मचारी हर दिन अलग-अलग महाविद्यालयों और कॉलेजों में जाकर छात्रों से संपर्क कर रहे हैं। जागरुकता के लिए हैंडबिल छात्रों को उपलब्ध कराया जा रहा है। कॉलेजों में बैनर पोस्टर भी लगाया जा रहा है।
जिला सेवा योजन अधिकारी अनुभव त्रिपाठी ने बताया कि देश के करीब 30 मेडिकल, बैंकिंग व तकनीकी क्षेत्र की निजी कंपनियां के कर्मचारी युवाओं का साक्षात्कार लेकर नौकरी देंगे। बताया कि आठवीं से लेकर परास्नातक तक छात्र रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
लगेंगे 30 स्टॉल, मेडिकल टीम भी रहेगी मौजूद
रोजगार मेले में 30 अलग-अलग कंपनियों के स्टॉल लगाए जाएंगे। युवा स्टॉल पहुंचकर पंजीकरण कराने के बाद साक्षात्कार दे सकेंगे। भीड़ अधिक होने के कारण स्वास्थ्य सुविधाएं भी रोजगार मेले में उपलब्ध कराई जाएगी। मेडिकल टीम के साथ एंबुलेंस भी मेले में उपलब्ध रहेगी। सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed