{"_id":"6a6521e98c650721f40aa1f7","slug":"two-accused-arrested-in-connection-with-a-theft-at-an-inter-college-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-173702-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: इंटर कॉलेज में चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: इंटर कॉलेज में चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर कॉलेज में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बैटरी सहित चोरी के अन्य सामान बरामद किए हैं।
पांडेय का पुरवा निवासी रामकिशोर पांडेय ने 27 मई को पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 26 मई की रात चोरों ने सावित्री शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बड़हुआ से इन्वर्टर, बैटरी समेत अन्य सामान चोरी किया था। शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। शनिवार को पुलिस ने रांकी के राजकुमारी कोरी और कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की बैटरी, एक तसला, एक टीन की चादर व दस चिमनी पाइप बरामद किया है। सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
मुर्गी फार्म में भी हुई थी चोरी
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने रांकी स्थित मुर्गी फार्म से भी चोरी की थी। चोरी के सामान को बेच दिया था।