फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Unannounced power cuts caused great distress during the summer heat.

Pratapgarh News: गर्मी में अघोषित कटौती बिजली ने खूब तड़पाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Unannounced power cuts caused great distress during the summer heat.
उमसभरी गर्मी में अघोषित कटौती से सुकून छिन गया है। सोमवार की रात में गांवों में लोग रतजगा करने को मजबूर रहे। चार से पांच घंटे की कटौती होने से तड़प उठे। इधर, शहर में लोकल फॉल्ट, ट्रांसफार्मर जलने व अन्य खामियों ने भी दर्द दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब सात बजे शहर के सिविल लाइंस में सफेदा का पेड़ (यूकेलिप्टस) एबीसी लाइन पर गिर गया। इससे केबल टूट गई। ऐसे इस लाइन से जुड़े करीब 100 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। सूचना पर पहुंची बिजली निगम की टीम मौके पहुंची। काफी मशक्कत कर केबल दुरुस्त की गई।
विज्ञापन

इधर, बलीपुर में सोमवार की रात करीब 12 बजे ट्रांसफार्मर जल गया। इससे आसपास के करीब 500 घरों की सप्लाई ठप हो गई। उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों ने इसकी शिकायत उपकेंद्र पर की। इसके बाद ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर सप्लाई बहाल कराई गई। इसमें करीब तीन घंटे से अधिक लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को शहर में दिनभर लोकल फॉल्ट की समस्या देखी गई। इधर, इससे भी अधिक दिक्कत ग्रामीण इलाकों में रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed