{"_id":"6a5bb91395aa8822fa041af6","slug":"uncontrolled-scorpio-collides-with-bike-driver-seriously-injured-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1024-173092-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अनियंत्रित स्कार्पियो बाइक से टकराई, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अनियंत्रित स्कार्पियो बाइक से टकराई, चालक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रखहा। दिलीपपुर के देवनमऊ गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह अनियंत्रित स्कॉर्पियो बाइक सवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एसआरएन प्रयागराज के लिए रेफर किया है।
दिलीपपुर के गनईडीह गांव निवासी आरती ने शुक्रवार को तहरीर देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह पति दीपक यादव बाइक से देवनमऊ गांव से घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो उनकी बाइक से टकरा गई।
हादसे में दीपक का एक पैर टूट गया। सीने में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने एसआरएन रेफर कर दिया। आरती यादव की तहरीर पर दिलीपपुर पुलिस ने अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष दिलीपपुर बलराम सिंह ने बताया कि घायल का इलाज प्रयागराज में चल रहा है। स्कॉर्पियो और चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद