{"_id":"6a566b7825b81909d4038ab8","slug":"youth-dies-after-drowning-in-pond-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-172834-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तालाब में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तालाब में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेशगंज थाना क्षेत्र के अहलादगंज स्थित नइबा तालाब में मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे युवक का शव उतराया देख गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अहलादगंज निवासी धीरेंद्र गौतम (35) मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे। उनके घर से करीब एक किमी दूर गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए नइबा तालाब से मिट्टी की खोदाई की गई थी। मिट्टी की खोदाई से तालाब की गहराई पहले की अपेक्षा अधिक हो गई है। दोपहर करीब एक बजे तालाब में युवक का शव उतराया देख ग्रामीण सन्न रह गए।
घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ तालाब के पास जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने कपड़े और चप्पल की मदद से युवक की पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। चर्चा है कि मृतक का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। दिन भर वह इधर-उधर गांव में घूमता रहता था। जानकारी पर पहुंचे परिजन शव देख रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तालाब के संबंध में कार्यदायी संस्था से जानकारी ली जाएगी।
शिव नारायण वैस, सीओ कुंडा