फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   10 e-rickshaws carrying schoolchildren challaned; van and luxury bus seized

Raebareli News: स्कूली बच्चों से भरे 10 ई रिक्शा का चालान, वैन व लग्जरी बस सीज

Sat, 08 Aug 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 08 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
10 e-rickshaws carrying schoolchildren challaned; van and luxury bus seized
शहर में स्कूली बच्चों को लेकर जाता ई रिक्शा का चालान करते सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी। 
रायबरेली। स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन को लेकर शुक्रवार को परिवहन विभाग ने अभियान चलाया। शहर में क्षमता से अधिक बच्चों को लेकर चल रहे 10 ई-रिक्शा का चालान किया गया। वहीं, बछरावां में बिना परमिट संचालित स्कूल वैन को जब्त कर लिया गया और परमिट शर्तों के विपरीत संचालित एक लग्जरी बस को मिल एरिया थाने में खड़ा कराया गया।
विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) उमेश कटियार ने शहर के गोराबाजार चौराहे के पास वाहनों की जांच की। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय जा रहे बच्चों को लेकर चल रहे कई ई-रिक्शा क्षमता से अधिक भरे मिले। बच्चों को असुरक्षित तरीके से बैठाकर ले जाने पर 10 ई-रिक्शा का चालान किया गया। चालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने की चेतावनी भी दी गई।बछरावां में चेकिंग के दौरान एक स्कूल वैन बिना परमिट संचालित मिली। वैन में स्कूली बच्चों को ले जाया जा रहा था। नियमों के उल्लंघन पर वाहन को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


इसी अभियान के दौरान परमिट की शर्तों के विपरीत संचालित एक लग्जरी बस भी पकड़ी गई। कार्रवाई करते हुए बस को मिल एरिया थाने में खड़ा कराया गया। एआरटीओ उमेश कटियार ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यातायात और परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed