{"_id":"6a6908d8518634923601ade0","slug":"150-asha-workers-will-be-deployed-in-rural-areas-raebareli-news-c-101-1-slko1033-163849-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ग्रामीण क्षेत्रों में होगी 150 आशा बहुओं की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ग्रामीण क्षेत्रों में होगी 150 आशा बहुओं की तैनाती
Wed, 29 Jul 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शहर में आशा बहुओं के चयन का काम पूरा होने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों के 150 पद भरे जाएंगे। जल्द ही चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्रामीणों को गांव स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। खासकर गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।
स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने में आशा बहुएं अहम भूमिका निभा रही हैं। खासकर कोरोना के कहर के दौरान आशा बहुओं ने गांवों में संदिग्धों को चिह्नित करने के साथ ही अन्य कार्यों में अहम भूमिका निभाई। गर्भवती महिलाओं में शत-प्रतिशत टीकाकरण के साथ ही प्रसव का काम भी ईमानदारी से करवा रही हैं। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आशा बहुओं के 179 पद खाली है। वर्तमान समय में 2918 पदों के सापेक्ष 2739 आशा बहुएं काम कर रही हैं। शहर में आशा बहुओं के चयन का काम पूरा हो चुकाहै।
अब ग्रामीण क्षेत्रों के रिक्त 150 पदों को भरने का काम शुरू होगा। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोगों को गांव स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी। सीएमओ डॉ. नवीनचंद्रा ने बताया कि शहर में आशा बहुओं के रिक्त पदों के सापेक्ष चयन का काम पूरा हो चुका है। अब ग्रामीण क्षेत्र के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कराई गई है। जल्द ही सभी रिक्त पदों को भरा जाएगा।