फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Traffic police will conduct surveillance using a state-of-the-art interceptor vehicle

Raebareli News: यातायात पुलिस अत्याधुनिक इंटरसेप्टर गाड़ी से करेगी निगरानी

Wed, 29 Jul 2026 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Traffic police will conduct surveillance using a state-of-the-art interceptor vehicle
एसपी कार्यालय परिसर में नई इंटरसेप्टर गाड़ी के बारे में जानकारी लेते पुलिस अधीक्षक रवि कुमार। 
रायबरेली। जिले की यातायात पुलिस अब हाईटेक तकनीक से लैस हो गई है। हाईवे पर ओवरस्पीड, लापरवाही से वाहन चलाने या पुलिस जांच से बचने की कोशिश करने वाले वाहन चालकों पर अब कड़ी नजर रखी जाएगी। यातायात पुलिस को अत्याधुनिक इंटरसेप्टर गाड़ी मिली है, जो नियम तोड़ने वाले वाहनों की तस्वीर और वीडियो रिकॉर्ड कर मौके पर ही ऑनलाइन चालान करने में सक्षम है।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पुलिस कार्यालय से नई इंटरसेप्टर गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि वाहन में लगे हाई-रिजोल्यूशन कैमरे बारिश, कोहरे और अन्य खराब मौसम में भी प्रभावी ढंग से काम करेंगे। ओवरस्पीड समेत अन्य यातायात उल्लंघनों की रिकॉर्डिंग होगी और वाहन की रंगीन तस्वीर के साथ ऑनलाइन चालान तैयार कर संबंधित चालक के पते पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इंटरसेप्टर के ऊपर लगा वाटरप्रूफ कैमरा चारों दिशाओं में घूमकर निगरानी करेगा। वाहन के भीतर बैठा अधिकारी चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों और वाहन चालकों की गतिविधियों को लाइव देख सकेगा। इसके अलावा गाड़ी पर लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा संबंधी संदेश भी प्रसारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई इंटरसेप्टर में आधुनिक ब्रीथ एनालाइजर भी लगाया गया है। शराब पीकर वाहन चलाने की आशंका होने पर चालक की मौके पर जांच होगी। जांच रिपोर्ट के साथ चालक का फोटो भी रसीद पर दर्ज होगा, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी। निर्धारित सीमा से अधिक शराब मिलने पर चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यातायात पुलिस के अनुसार हाईवे पर सात सीट तक के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा और इससे अधिक क्षमता वाले हल्के व भारी वाहनों के लिए 70 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। इससे अधिक गति मिलने पर ओवरस्पीड का चालान किया जाएगा।


इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, यातायात प्रभारी अरिमर्दन सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नई इंटरसेप्टर गाड़ी से यातायात व्यवस्था अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed