{"_id":"6a6908989a2c7a8a9d0ee835","slug":"the-ganges-is-just-136-meters-away-from-the-warning-mark-raebareli-news-c-101-1-slko1031-163907-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: चेतावनी बिंदु से नदी महज 1.36 मीटर दूर गंगा नदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: चेतावनी बिंदु से नदी महज 1.36 मीटर दूर गंगा नदी
Wed, 29 Jul 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ तहसील क्षेत्र के संकटमोचन घाट पर गंगा का बढ़ता जलस्तर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ। गंगा नदी का जलस्तर मंगलवार को और बढ़ गया। इससे कटरी इलाके में रहने वाले ग्रामीण सहमे हुए हैं। गंगा की लहरें चेतावनी बिंदु से महज एक मीटर 36 सेमी दूर हैं। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ की ओर से गंगा नदी का जलस्तर सोमवार को 96.250 मीटर नापा गया था। जो मंगलवार को 97 मीटर पर पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ का दावा है कि पर्वतीय क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा है। लगातार जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है।
डलमऊ के पक्का घाट, कच्चा घाट, रानी शिवाला घाट, बड़ा मठ घाट समेत अन्य घाटों की सीढि़यों तक गंगा नदी का पानी पहुंच गया है। तीर्थ पुरोहितों ने घाटों के पास रखे तखत उठा लिए हैं। कटरी इलाके के अंबहा, बबुरा, जमाल नगर, मोहद्दीनपुर, चक मलिक भीटी, पूरे डगरी, पूरे रेवती सिंह गांव के ग्रामीणों में दहशत है।
किसान महादेव, सजन यादव, रामबहादुर, जयकरन, संतोष कुमार ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से जहरीले जीव जंतु खेतों तक पहुंच गए हैं। इससे फसलों की रखवाली करने में जहरीले जंतुओं के काटने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी रही तो फसलें डूब जाएंगी। पानी जल्द आबादी तक पहुंच जाएगा। उधर, ऊंचाहार और सरेनी में भी गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से ग्रामीण हलाकान हैं।