{"_id":"6a690a6f073e63c756021a0c","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-pickup-truck-raebareli-news-c-101-1-slko1031-163883-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पिकअप की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पिकअप की टक्कर से महिला की मौत
Wed, 29 Jul 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर हाईवे स्थित मलिकमऊ ओवरब्रिज पर इसी पिकअप की टक्कर से महिला की हुई मौत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमावां (रायबरेली)। रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलवार की सुबह ओवरब्रिज पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पति और बेटी घायल हो गए। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे गोसई मजरे पिंडारी कला गांव निवासी शिवम (25) खेती करते हैं। सुबह करीब आठ बजे अपनी पत्नी शिवानी (23) को छोड़ने ससुराल डीह थाना क्षेत्र के डेला गांव जा रहे थे।
तीन वर्षीय बेटी सांचू (3) भी थी। लखनऊ से प्लास्टिक की सीट लादकर पिकअप अमेठी की तरफ जा रही थी। हाईवे स्थित मलिकमऊ ओवरब्रिज पर पिकअप का अगला टायर फट गया। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार शिवम, उनकी पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें एम्स रेफर कर दिया। एम्स में उपचार के दौरान शिवानी की मौत हो गई। पति व बेटी का इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि बाइक में टक्कर मारने के बाद पिकअप हाईवे के डिवाइडर से टकरा गया। इससे अन्य लोग बच गए। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
बहू शिवानी की मौत की सूचना पर मौके पर आए ससुर रामेश्वर फफक कर रो पड़े। गमगीन रामेश्वर ने बताया कि सावन माह के चलते बहू अपने मायके जा रही थी। जल्द घर लौटने की बात कही थी। सबकुछ ठीकठाक था। यह सब कैसे हो गया। महिला की मौत से परिजन गमगीन हैं।
मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में लिया गया है। मृतक महिला के ससुर रामेश्वर ने घटना की तहरीर दी है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई होगी।