सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   191 candidates did not appear for NEET

Raebareli News: नीट देने नहीं आए 192 अभ्यर्थी

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 22 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
191 candidates did not appear for NEET
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर रविवार को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) के दौरान कड़ी सुरक्षा रही। दोपहर बाद एक पाली में हुई परीक्षा में 2526 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। 2718 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा देने के लिए 192 अभ्यर्थी नहीं पहुंच सके। परीक्षा के बाद बाहर निकले ज्यादातर अभ्यर्थियों के चेहरे खिले नजर आए। अभ्यर्थियों की उपस्थिति 92.9 प्रतिशत रही।


नीट के लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए, जहां कड़ी सुरक्षा रही। परीक्षा केंद्रों में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पाबंदी रही। गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया। बायोमीट्रिक सत्यापन के साथ ही चेकिंग में विभिन्न उपकरणों का प्रयोग किया गया। परीक्षा के दौरान पल-पल की गतिविधियों पर नजर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के बाद सभी ने राहत की सांस ली। परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव को समन्वयक बनाया। समन्वय ने बताया कि छह परीक्षा केंद्रों में 2718 अभ्यर्थी आवंटित किए गए, जिनमें 2526 उपस्थित और 192 अनुपस्थित रहे। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए सभी केंद्रों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed