सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Special train run for candidates

Raebareli News: अभ्यर्थियों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 22 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Special train run for candidates
विज्ञापन
रायबरेली। नीट के मद्देनजर रेलवे और रोडवेज ने पुख्ता प्रबंध किए। रेलवे ने एक स्पेशल ट्रेन चलाई। रोडवेज की ओर से भी बसों की पर्याप्त व्यवस्था की गई। परीक्षा के बाद रेलवे और बस स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ पहुंची। रोडवेज के बस स्टेशन पर जैसे-जैसे अभ्यर्थी पहुंचते रहे, वहां से बसों में बैठाकर उन्हें भेजा जाता रहा। रोडवेज ने हर रूट पर बसों की व्यवस्था पहले से करा दी थी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे।



रेलवे स्टेशन पर भी अभ्यर्थियों का मजमा रहा, लेकिन ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। शाम को परीक्षा छूटने के बाद लखनऊ जाने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और पद्मावत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें मिलती रहीं। प्रयागराज की ओर जाने के लिए त्रिवेणी एक्सप्रेस और गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन से सफर किया। इसके बाद भी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए लखनऊ से प्रयागराज के लिए देर शाम स्पेशल ट्रेन दौड़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखे। जीआरपी थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि बहुत अधिक भीड़ एक साथ नहीं जुटने पाई। देर शाम तक सभी अभ्यर्थी घरों को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed