सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   You will have to wait a while longer to speed across the Gengaso Bridge

Raebareli News: गेंगासो पुल से फर्राटा भरने के लिए करना होगा अभी इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 22 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
You will have to wait a while longer to speed across the Gengaso Bridge
सरेनी क्षेत्र के गंगासों गंगा पुल के ऊपर बनाई जा रही सड़क।
विज्ञापन
रायबरेली। बांदा-बहराइच हाईवे पर गेंगासो स्थित गंगा पुल की मरम्मत अंतिम चरण में पहुंच गई है, लेकिन वाहन चालकों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। एक्सपेंशन जॉइंट बदलने का काम पूरा होने के बाद पुल पर डामरीकरण कराया जा रहा है। इसके बाद विभिन्न तकनीकी परीक्षण किए जाएंगे, जिनकी रिपोर्ट संतोषजनक मिलने पर ही पुल से यातायात बहाल किया जाएगा।


जर्जर स्थिति के कारण आठ माह पहले भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे मरम्मत कार्य के तहत ग्राउटिंग, जैकेटिंग, कार्बन फाइबर रैप और लैमिनेट सहित अधिकांश काम पूरे हो चुके हैं। तीन जून से एक्सपेंशन जॉइंट बदलने का कार्य शुरू होने के बाद दोपहिया और ई-रिक्शा समेत छोटे वाहनों का आवागमन भी रोक दिया गया था। पहले 20 जून तक पुल खोलने की संभावना जताई गई थी, लेकिन काम पूरा न होने से समय बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल बंद रहने से लोगों को लालगंज और डलमऊ होकर फतेहपुर की ओर जाना पड़ रहा है, जिससे लगभग 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।


कड़ी धूप बनी देरी की वजह
निर्माण एजेंसी के अनुसार तेज धूप और अत्यधिक गर्मी के कारण दिन में काम प्रभावित हुआ। ऐसे में अधिकांश कार्य रात के समय कराया जा रहा है, जिससे परियोजना की समयसीमा आगे बढ़ी है।
विज्ञापन



15 दिन में खुल सकता है पुल
एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर अर्जुन सिंह ने बताया कि एक्सपेंशन जॉइंट बदलने का कार्य पूरा हो चुका है और डामरीकरण जारी है। इसके बाद तकनीकी जांच की कई प्रक्रियाएं होंगी। यदि मौसम ने साथ दिया और बारिश बाधा नहीं बनी तो अगले 15 दिनों के भीतर पुल से यातायात शुरू कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed