{"_id":"69c2dbf59a62271a1501ee64","slug":"218-lakh-answer-sheets-were-evaluated-raebareli-news-c-101-1-rai1002-153763-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 2.18 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 2.18 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 58 फीसदी के करीब पहुंच गया है। बीते छह दिन में प्रगति काफी ठीक रही। इस समय रोजाना 40 हजार से अधिक कॉपियां जांची जा रही है। एक अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है।
यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शहर क्षेत्र में बनाए गए चार केंद्रों में कराया जा रहा है। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज और पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंटर की कॉपियां जांची जा रही हैं, जबकि महात्मा गांधी इंटर कॉलेज और वैदिक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन हो रहा है।
जिले को लगभग 3.70 लाख कॉपियां आवंटित की गई हैं, जिसमें से अब तक 3.45 लाख कॉपियां मूल्यांकन केंद्रों को मिल चुकी हैं। इस कार्य में 11000 परीक्षक लगाए गए हैं। मंगलवार को लगभग 44 हजार कॉपियां जांची गईं। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में मूल्यांकन का कार्य सबसे तेज चल रहा है।
वैदिक इंटर कॉलेज में भी कार्य की रफ्तार औसतन ठीक है। जीआईसी और जीजीआईसी में काम थोड़ा धीमा चल रहा है। इंटरमीडिएट में मूल्यांकन कार्य 50 फीसदी से कम है। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि हर हाल में एक अप्रैल तक काम पूरा करा लिया जाएगा।
Trending Videos