सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   26.74 lakh voters will elect the village government

Raebareli News: 26.74 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 11 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
26.74 lakh voters will elect the village government
विज्ञापन
गोंडा। जिले में 26.74 लाख मतदाता गांव की सरकार चुनेंगे। बुधवार को जिला प्रशासन ने अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है। पंचायत स्तर पर बीएलओ के साथ ब्लॉक, तहसील और जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध अंतिम मतदाता सूची में नाम देखा जा सकेगा। बीते 23 दिसंबर 2025 को मतदाता सूची का पुनरीक्षण के बाद अनंतिम सूची प्रकाशित की गई थी। इस दौरान 27.55 लाख मतदाता सूची में शामिल थे।


राज्य निर्वाचन आयोग ने मिलते-जुलते नाम, उम्र के साथ ही डुप्लीकेट वोटरों की पहचान के लिए जांच कराई। बीएलओ के माध्यम से संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के आधार कार्ड के अंतिम चार अंक जुटाए गए हैं। इस तरह से 81,146 डुप्लीकेट मतदाता सूची से हटे हैं। पुनरीक्षण शुरू होने से पहले अगस्त 2025 में प्रारंभिक मतदाता सूची में कुल 25.90 लाख मतदाता पंजीकृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद सूची में 26.74 लाख मतदाता पंजीकृत हुए हैं। एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि ये मतदाता पंचायत चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करके गांव की सरकार चुनेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायत चुनाव कराने के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। मतदाता सूची की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। एक-एक मतदाताओं की जांच की गई है।
विज्ञापन


ये है ब्लॉक वार स्थिति..

ब्लॉक-ग्राम पंचायत- मतदाता
हलधरमऊ- 68-155893
परसपुर-75-212999
नवाबगंज-71-155735
मनकापुर-92-186958
बेलसर-48-165066
कटरा बाजार-74-166509
पंडरीकृपाल-57-98929
छपिया-87-164798
झंझरी-92-214370
मुजेहना-58-149840
तरबगंज-54-140292
इटियाथोक-85-166162
करनैलगंज-71-142375
वजीरगंज-75-167339
बभनजोत-79-183795
रुपईडीह-106-203449
(आंकड़ा स्रोत- जिला निर्वाचन कार्यालय)

इन पदों पर चुनाव कराने की तैयारी..
ग्राम प्रधान पद- 1192
क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी)-1564

जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी)-63

ग्राम पंचायत सदस्य- 15108

ये है जिले की वर्तमान स्थिति

कुल ग्राम पंचायत- 1192

प्रारंभिक सूची के मतदाता- 25,90,513

अनंतिम सूची में मतदाता- 27,55,655

अंतिम सूची में कुल मतदाता- 26,74,509

मनकापुर में घटे सबसे अधिक मतदाता

अनंतिम सूची प्रकाशन के बाद हुई संभावित डुप्लीकेट वोटरों की जांच मनकापुर में सबसे अधिक 12702 मतदाता घटे हैं। इसी तरह से छपिया, रुपईडीह, बभनजोत समेत ब्लॉकों में मतदाता घटे हैं। जबकि बेलसर में 1984 और वजीरगंज में 1388 मतदाता बढ़े हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि मतदाता सूची बीएलओ के साथ ही सभी कार्यालयों में पहुंचाई जा रही है। जहां मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed