सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Goods train ran for 30 km with jammed wheels.

Raebareli News: जाम पहियों के साथ 30 किमी तक दौड़ी मालगाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 11 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Goods train ran for 30 km with jammed wheels.
विज्ञापन
ऊंचाहार। प्रयागराज के फूलपुर जा रही खाली मालगाड़ी मंगलवार की रात हादसे का शिकार होने से बच गई। रायबरेली की ओर से तेज रफ्तार में ऊंचाहार आ रही मालगाड़ी के एक कवर्ड वैगन के चार पहिये जाम हो गए। जाम पहियों वाले वैगन के साथ लगभग 30 किमी. तक मालगाड़ी दौड़ती रही।

जाम पहियों के घिसटने से चिंगारी निकली। लक्ष्मणपुर के पास गेटमैन को पहियों और ट्रैक से चिंगारी निकलती दिखी तो नजदीकी स्टेशन को सूचना दी। इस पर ऊंचाहार स्टेशन पर मालगाड़ी रोकी गई। परीक्षण के बाद पहियों को मरम्मत की गई, फिर मालगाड़ी रवाना हुई। विभागीय स्तर पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक में खामी आने की आशंका, लगा दी टीमें
मालगाड़ी के एक वैगन के चार पहिये जाम होने से ट्रैक पर घिसटते रहे। रगड़ लगने की वजह से ट्रैक में खराबी आने की आशंका जताई जा रही है। इस आशंका को देखते हुए रेलवे महकमा सतर्क हो गया है। दरियापुर से ऊंचाहार तक काॅशन लगा दिया गया है, जिससे सभी ट्रेनें 50 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाई जा रही हैं। इस वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ रही है।
विज्ञापन

बुधवार को दरियापुर से ऊंचाहार तक रेलवे ट्रैक की जांच के लिए लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी और जौनपुर से पांच टीमें आईं। अल्ट्रासोनिक मशीन से लगभग 30 किमी. ट्रैक की जांच की गई। जांच के दौरान ट्रैक पर रगड़ लगने के निशान मिले हैं, लेकिन कहीं पर पटरी के टूटने, चिपकने या अन्य खराबी का पता नहीं चला है। पांचों जांच टीमें अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजेंगी।
वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) इजहार कलीम का कहना है कि दरियापुर से ऊंचाहार के बीच 50 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार का कॉशन लगा दिया गया है। जांच के बाद उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed