{"_id":"6a2a3e4cac31d21c2a0d5886","slug":"up-murder-in-raebareli-sparks-panic-youth-killed-by-having-his-head-crushed-body-dumped-outside-the-village-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रायबरेली में हत्या से सनसनी, युवक को सिर कुचकर मार डाला, गांव के बाहर फेंकी लाश; गांव वालों ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रायबरेली में हत्या से सनसनी, युवक को सिर कुचकर मार डाला, गांव के बाहर फेंकी लाश; गांव वालों ने कही ये बात
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Akash Dwivedi
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:19 AM IST
विज्ञापन
सार
रायबरेली के एक गांव में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव खून से लथपथ था और सिर बुरी तरह कुचला हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
गांव के बाहर मिला खून से लथपथ शव।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के अटौरा बुजुर्ग चौकी अंतर्गत पूरे निधि गांव के पास मालिन बाग के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। मृतक की पहचान शंभू उर्फ छेद्दू पुत्र भगौती (48) वर्ष निवासी अटौरा बुजुर्ग के रूप में हुई। मृतक के परिजन हत्या किये जाने का आरोप लगा रहे हैं।
अटौरा बुजुर्ग गांव निवासी शंभू उर्फ छेददू ईट - भट्ठे से मजदूरी करके पांच दिन पहले घर वापस लौटा था। बुधवार रात वह खाना खाकर गांव से लगभग डेढ किलोमीटर दूर स्थित अपने ट्यूबवेल पर धान की बेढन की रखवाली करने गया हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे जब परिवार के अमरनाथ खेत में पानी लगाने पहुंचे तो ट्यूबवेल के पास से न मालिन बाग में छेद्दू का शव पड़ा देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसने तुरंत शोर मचाकर परिजनों सहित पुलिस को सूचना दी। घटना की मिलते ही अटौरा बुजुर्ग चौकी पुलिस और गुरबक्शगंज थाने की फोर्स समेत फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।