सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Several trains, including the Vande Bharat, arrived late.

Raebareli News: वंदेभारत समेत कई ट्रेनें विलंब से पहुंची

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 11 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Several trains, including the Vande Bharat, arrived late.
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली वंदेभारत समेत कई ट्रेनों ने बुधवार को काफी इंतजार कराया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ने सवा छह घंटे इंतजार कराया। प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत करीब 15 मिनट और गोरखपुर लौटने वाली वंदेभारत 20 मिनट से ज्यादा विलंब से आई। देहरादून-बनारस जनता मेल पौने चार घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल पौने तीन घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस ढाई घंटे देर से पहुंची। लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस व प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस एक घंटे देर से आई। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस पौन घंटे और प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed