{"_id":"6ade60734209f57e2b0d6019","slug":"50-million-received-yet-bridge-construction-has-not-begun-raebareli-news-c-101-1-slko1032-170699-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पांच करोड़ मिले फिर भी शुरू नहीं हुआ पुल निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पांच करोड़ मिले फिर भी शुरू नहीं हुआ पुल निर्माण
Mon, 26 Oct 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ में गंग नहर पर बना जर्जर पुल।
रायबरेली। मुंशीगंज-डलमऊ राजमार्ग पर डलमऊ पंप कैनाल नहर के क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है। इससे कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है। संकरे और जर्जर पुल से आवागमन के दौरान हादसे का खतरा भी बना हुआ है। हैरानी की बात है कि पुल निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग तीन माह पहले ही सिंचाई विभाग को पांच करोड़ रुपये दे चुका है, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ।
इस बार कार्तिक पूर्णिमा 25 नवंबर को है। इस अवसर पर डलमऊ के विभिन्न घाटों पर जिले के अलावा दूसरे जनपदों से भी करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इनमें से बड़ी संख्या में लोग मुंशीगंज-डलमऊ राजमार्ग से होकर गुजरते हैं। मुराईबाग से पहले डलमऊ पंप कैनाल नहर पर बना पुल कई वर्षों से जर्जर है। करीब एक साल पहले एक वाहन के गुजरने के दौरान पुल बीच में धंस गया था। इसके बाद सिंचाई विभाग ने मिट्टी और बोरियां रखकर पुल के आधे हिस्से से आवागमन शुरू करा दिया था।
पुल की मरम्मत और निर्माण न होने से यहां अक्सर जाम लगता है। कार्तिक पूर्णिमा के दौरान बैलगाड़ी, चार पहिया वाहन, बस और बाइक से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से परेशानी बढ़ने की आशंका है। डलमऊ निवासी मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, विशुन तिवारी और आशीष तिवारी ने बताया कि पुल संकरा होने के साथ ही जर्जर भी है। मेले के दौरान वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग सकता है। साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहेगी। उन्होंने जल्द पुल निर्माण कराने की जरूरत बताई। सिंचाई विभाग खंड दक्षिणी के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि पुल निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मांगी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य कराया जाएगा।