{"_id":"69f505a899c5045aed03c9bb","slug":"a-moving-car-caught-fire-causing-traffic-jam-on-the-highway-raebareli-news-c-101-1-rai1023-156815-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: चलती कार में लगी आग, हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: चलती कार में लगी आग, हाईवे पर लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 02 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
सारस मोटल स्थित पुल पर धू-धूु कर जलती कार। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में सारस मोटल चौराहा के आगे ओवरब्रिज के पास शुक्रवार शाम अफरातफरी मच गई। असल में एक चलती कार में आग लग गई। आग लगने के बाद कार सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर जाम लग गया। जाम खुलवाने में पुलिस को पसीना बहाना पड़ा।
शुक्रवार शाम एक कार लखनऊ से प्रयागराज जा रही थी। ओवरब्रिज के पास कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में कार धू-धू कर जलने लगी। कार सवार लोग किसी तरह वाहन से उतरे। वहां मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कार में आग लगने के कारण लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान वाहन करीब एक घंटा तक फंसे रहे। जाम एक किलोमीटर तक फैल गया था। पुलिस ने किसी तरह यातायात को बहाल किया।
Trending Videos