फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Accident averted thanks to the trailer driver's presence of mind

Raebareli News: ट्रेलर चालक की सूझबूझ से बचा हादसा

Mon, 03 Aug 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 03 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Accident averted thanks to the trailer driver's presence of mind
​शिवगढ़ में सड़क किनारे धंसा ट्रेलर।
शिवगढ़। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर स्थित गूढ़ा में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। मौरंग से लदे ट्रेलर के चालक ने सामने से आ रहे दो ट्रेलरों को बचाने के लिए सूझबूझ दिखाई। चालक ने ट्रेलर को हाईवे किनारे कच्ची पटरी पर कुदा दिया।
विज्ञापन


इससे ट्रेलर के पहिए धंस गए और वह तालाब में लटक गया। गनीमत रही कि ट्रेलर पलटा नहीं, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह ट्रेलर बछरावां की ओर से लग्गूवीर बाबा मोड़ के पास आ रहा था।
विज्ञापन


सामने से आ रहे दो ट्रेलर एक-दूसरे को ओवरटेक कर रहे थे। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed