{"_id":"6a6f9ea7135acafa26062779","slug":"sp-booth-president-hacked-to-death-with-an-axe-raebareli-news-c-101-1-slko1031-164298-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सपा के बूथ अध्यक्ष की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सपा के बूथ अध्यक्ष की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या
Mon, 03 Aug 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र में युवक की हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करती फॉरेंसिक टीम व साथ में पुलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन। सोनबरसा गांव निवासी सपा के बूथ अध्यक्ष शशिधर यादव (45) पुत्र स्व. बुद्धीलाल की रविवार को बेरहमी से हत्या कर दी गई। कुल्हाड़ी से एक के बाद एक कई वार किए गए। शशिधर के सिर के पीछे, आंख के पास चोट के निशान मिले हैं। वारदात की कोई वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
गांव निवासी शशिधर खेती करते थे। दोपहर दो बजे पशुओं के लिए चारा काटने खेत गए थे। इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई। शाम चार बजे गांव के लोग खेत की तरफ गए तो हत्या की जानकारी हुई। ग्रामीणों के साथ परिजन मौके पर आ गए। शव के पास ही कुल्हाड़ी पड़ी थी। घटनास्थल से चंद कदम दूर पर साइकिल पड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बेरहमी से घटना को अंजाम दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि वारदात में दो से तीन लोग शामिल थे, जिन्होंने एक के बाद एक कई वार किए।
एएसपी आलोक सिंह, सीओ सलोन यादुवेंद्र बहादुर पाल ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। किसान की हत्या से पत्नी प्रेमलता, बेटे अनुज यादव (21), बेटी सारिका यादव (17) के आंसू नहीं थम रहे हैं। पत्नी ने बताया कि गांव में उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। जमीन तक का कोई विवाद नहीं है। पता नहीं उनके पति की किसने हत्या कर दी।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि मृतक किसान का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। घटना के पहले किन-किन लोगों से शशिधर ने बातचीत की थी, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
हत्या की दो वारदातों से सलोन में दहशत
हत्या की दो घटनाओं से सलोन इलाके में दहशत है। कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। शनिवार रात रग्घूपुर गांव निवासी शिवकेश उर्फ गुड्डन पासी (40) की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। इस मामले की जांच पूरी नहीं हो पाई कि रविवार को दोपहर दिनदहाड़े किसान शशिधर यादव की हत्या कर दी गई। इससे जाहिर है कि अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। पुलिस का खौफ नहीं है। दो हत्याओं से लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
सोनबरसा गांव निवासी शशिधर की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की गई है। वारदात की वजह सामने नहीं आई है। घटना के खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा एसओजी टीम को लगाया गया है।
- आलोक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक