फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth murdered and body dumped in the bushes

Raebareli News: युवक की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव

Mon, 03 Aug 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 03 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered and body dumped in the bushes
सलोन कोतवाली क्षेत्र के गणेश गंज बाजार के पास झाड़ियों में लाश मिलने के बाद जांच करती फॉरेंसिक
सलोन। रग्घूपुर गांव निवासी शिवकेश उर्फ गुड्डन पासी (40) की शनिवार रात हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। शिवकेश के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। आरोप है कि पीट-पीटकर शिवकेश की हत्या की गई। शिवकेश की हत्या से गुस्साए लोगों ने गांव में हंगामा किया। पुलिस अफसरों ने पीड़ित परिवार की मदद का भरोसा देकर सभी को शांत किया। पत्नी की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रग्घूपुर गांव निवासी शिवकेश मजदूरी करते थे। पत्नी सुमन के मुताबिक शनिवार सुबह पति शिवकेश मजदूरी के लिए घर से निकले थे। इसके बाद घर लौटकर नहीं आए थे। खोजबीन के बाद भी पति का कुछ पता नहीं चल पाया था। रविवार सुबह सात बजे गणेशगंज बाईपास के किनारे झाड़ियों में शिवकेश का शव मिला। शिवकेश के सिर पर चोट के निशान थे। पत्नी का आरोप है कि पहले पीटकर पति को मारा गया और फिर घटना को छिपाने के लिए शव को झाड़ियों में छिपा दिया।
विज्ञापन

गांव के ही चार लोग पति को आए दिन जानमाल की धमकी देते थे। उन्हीं लोगों ने उनके पति की हत्या की है। शिवकेश की हत्या की खबर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। उधर, युवक की हत्या की जानकारी पर लोग गांव पहुंच गए। घटना पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने मृतक शिवकेश की पत्नी सुमन को सरकारी आवास, लगभग तीन बीघा कृषि योग्य भूमि उपलब्ध कराने, तीन नाबालिग पुत्रियों में से दो बच्चियों को 18 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह 2500 रुपये की शैक्षिक सहायता देने तथा पत्नी को कृषि बीमा योजना का लाभ दिलाने की मांग की।

पीड़ित परिवार के मांगपत्र को सीओ सलोन यादुवेंद्र बहादुर पाल, नायब तहसीलदार सुजीत कुमार ने स्वीकार किया। जल्द सभी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हो गया। युवक की हत्या से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। एएसपी आलोक सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ गांव जाकर घटना की पड़ताल की। सलोन कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि मृतक युवक की पत्नी की तहरीर पर गांव निवासी हरी, धर्मेंद्र, रमेश और कल्लू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

रग्घूपुर गांव निवासी शिवकेश का शव गणेशगंज के पास झाड़ियों में मिला था। सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत की वजह साफ हो जाएगी। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

आलोक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक

सलोन कोतवाली क्षेत्र के गणेश गंज बाजार के पास झाड़ियों में लाश मिलने के बाद जांच करती फॉरेंसिक

सलोन कोतवाली क्षेत्र के गणेश गंज बाजार के पास झाड़ियों में लाश मिलने के बाद जांच करती फॉरेंसिक

सलोन कोतवाली क्षेत्र के गणेश गंज बाजार के पास झाड़ियों में लाश मिलने के बाद जांच करती फॉरेंसिक

सलोन कोतवाली क्षेत्र के गणेश गंज बाजार के पास झाड़ियों में लाश मिलने के बाद जांच करती फॉरेंसिक

सलोन कोतवाली क्षेत्र के गणेश गंज बाजार के पास झाड़ियों में लाश मिलने के बाद जांच करती फॉरेंसिक

सलोन कोतवाली क्षेत्र के गणेश गंज बाजार के पास झाड़ियों में लाश मिलने के बाद जांच करती फॉरेंसिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed